VIDEO : सोनीपत में विशेष शिविर लगाकर 400 पेंशन धारकों के दस्तावेजों की हुई जांच Latest Haryana News

[ad_1]


गुड़ मंडी स्थित अग्रसेन भवन में क्षेत्र के वृद्धावस्था व दिव्यांग पेंशन धारकों के दस्तावेजों की जांच के लिए विशेष शिविर लगाया गया। शिविर में करीब 400 पेंशन धारक दस्तावेजों की जांच करवाने पहुंचे। प्रशासन की ओर से गठित स्वास्थ्य, नगर निगम व समाज कल्याण विभाग से अधिकारियों की टीम ने सभी पेंशन लाभार्थियों के रिकॉर्ड व दस्तावेजों की जांच की।
अग्रसेन भवन में नगर निगम पार्षद अतुल जैन के नेतृत्व में रविवार को वार्ड-15 के करीब 400 पेंशन लाभार्थियों ने अपने दस्तावेजों की जांच करवाई। नगर निगम से क्षेत्रीय कर अधिकारी राजेंद्र चुघ व लेखा अधिकारी सुनील हुड्डा ने अन्य कर्मचारियों के साथ सभी पेंशन धारकों के रिकॉर्ड व दस्तावेजों की जांच की। नगर निगम पार्षद अतुल जैन ने बताया कि शिविर में अधिकारियों के सहयोग से सभी पेंशन धारकों के दस्तावेजों की जांच पूरी करवाई गई। प्रशासन की ओर से जिला के वृद्धावस्था व दिव्यांग पेंशन लाभार्थियों के रिकॉर्ड व दस्तावेजों की जांच करवाई जा रही है। शिविर में पेंशन पात्र लोगों के आयु प्रमाण को लेकर जन्म प्रमाण पत्र या स्कूल प्रमाण पत्र के साथ मतदाता पहचान पत्र व आधार कार्ड की जांच की गई। जिनका रिकॉर्ड के साथ मिलान किया गया।

[ad_2]
VIDEO : सोनीपत में विशेष शिविर लगाकर 400 पेंशन धारकों के दस्तावेजों की हुई जांच