VIDEO : सीएम आवास पर प्रदर्शन कर रहे एनएचएम कर्मियों पर पुलिस ने छोड़ी पानी की बौछारें Latest Haryana News

[ad_1]


अपनी विभिन्न मांगों को पूरा कराने के लिए मुख्यमंत्री आवास पर सुबह से ही प्रदर्शन कर रहे एनएचएम कर्मचारियों व पुलिस में टकराव हो गया। कर्मचारी पुलिस बैरिकेड पार कर आवास की ओर बढ़ने लगे तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया तो पानी की बौछारें भी छोड़ी। इससे कर्मचारियों में अफरा-तफरी फैल गई। गुस्साए कर्मचारियों को हटाने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
कर्मचारी पहले मुख्यमंत्री आवास के समीप ही जिंदल चौक पर धरना देकर प्रदर्शन करते रहे जबकि इसके आसपास ही पुलिस ने आवास की ओर बेरिकेडिंग की हुई थी। जब कर्मचारियों के सब्र का बांध टूटा तो वे बेरिकेड पार कर आगे बढ़ने लगे तभी पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। फिलहाल कर्मचारी आसपास के एरिया में ही रोष जता रहे हैं।

[ad_2]
VIDEO : सीएम आवास पर प्रदर्शन कर रहे एनएचएम कर्मियों पर पुलिस ने छोड़ी पानी की बौछारें