VIDEO : राज्यगीत लांचिंग से पहले विवाद, फतेहाबाद के ढिंगसरा के कृष्ण ने गीत की लाइनों रुपांतरण के लगाए आरोप Haryana Circle News

[ad_1]


प्रदेश के राज्यगीत को लेकर लांचिंग से पहले विवाद शुरू हो गया है। गांव ढिंगसरा के कृष्ण ने आरोप लगाया है कि गीत की लाइनें उसकी है। उसने हरियाणवीं भाषा में लिखा था और उसे हिंदी में रुपांतरण किया गया है। 85 फीसदी तक लाइनें उसकी है और जबकि क्रेडिट किसी दूसरे को दे दिया गया है। इस संबंध में उसने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को शिकायत भेजी है और फतेहाबाद के विधायक बलवान सिंह के संज्ञान में भी मामला लाया गया है जो कि इस मुद्दे को विधानसभा में उठाएंगे।

वर्ष 2021 में उसे सूचना मिली थी कि राज्यगीत का निर्माण किया जा रहा है। इस दौरान कोरोना महामारी थी और उसने घर पर रहकर गीत तैयार किया और अधिकृत मेल पर भेज दिया गया। वर्ष 2023 में पता चला कि तीन गीतों का चयन किया गया है जिसमें जय जय हरियाणा भी शामिल है। 26 जनवरी 2024 में दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में थोड़ी सी धुन भी बजी थी। लेकिन इसके कुछ दिन बाद पता चला कि इस गीत की रचना का किसी दूसरे को क्रेडिट दिया गया है। उसने आरटीआई भी लगाई लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

मेरा गीत हरियाणवीं भाषा में लिखा गया था और उसे हिंदी में रुपांतरण कर दिया गया। लेकिन जो मुख्य लाइन वह उसकी है। मांग है कि उसे न्याय मिलना चाहिए, क्यों कि मेहनत उसने की है और क्रेडिट दूसरे को दिया जा रहा है। कृष्ण ने कहा कि वह निजी शिक्षक है और थियेटर से लगाव है। फतेहाबाद के एमएम कॉलेज में भी वह नौकरी कर चुके है।

[ad_2]