VIDEO : मनीमाजरा में कॉलेज की मांग, लोगों ने निकाला कैंडल मार्च Chandigarh News Updates

[ad_1]


चंडीगढ़ के सेक्टर-13 मनीमाजरा के लोग लंबे समय से कॉलेज की मांग कर रहे हैं। बावजूद लोगों की इस मांग को आज तक पूरा नहीं किया गया है। इसके विरोध में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने मंगलवार शाम को एकजुट होकर कैंडल मार्च निकाला और प्रशासन के खिलाफ अपना रोष जताया। कैंडल मार्च में स्थानीय वेलफेयर एसोसिएशन, मार्केट एसोसिएशन, राजनीति दलों के नेता, वार्ड नंबर 4 की पार्षद सुमन शर्मा और वार्ड नंबर 5 की काउंसलर दर्शन रानी के अलावा जिला कांग्रेस के प्रधान सुरजीत सिंह ढिल्लों व अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। यह कैंडल मार्च पुलिस स्टेशन मनीमाजरा के सामने वाले चौराहे से कॉलेज बनाए जाने वाली जगह तक निकाला गया।

[ad_2]
VIDEO : मनीमाजरा में कॉलेज की मांग, लोगों ने निकाला कैंडल मार्च