[ad_1]
पुलिस अधिकारी पर रेप के आरोप मामले में कार्रवाई न होने पर रेप पीड़िता पक्ष ने विधायक के आवास पर नारेबाजी कर जल्द कार्रवाई करने के लिए ज्ञापन दिया। जिसके बाद पीड़िता पक्ष और अन्य सामाजिक संगठनों ने शहर भर में नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठे और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रोष व्यक्त करते हुए पीड़िता के परिजनों ने कहा कि प्रशासन की ढील से उन्हें अपनी बेटी के भविष्य की चिंता लगातार खाए जा रही हैं।
प्रशासन आरोपी को गिरफ्तार करने में ढील दे रहा हैं। जिससे पीड़ित परिवार दुखी है। उनकी पीड़ित बेटी भी पढ़ाई और अन्य कामों में अपना मन नहीं लग पा रही है। उन्होंने कहा कि पीडि़त पक्ष को अगर जल्द न्याय नहीं मिलता है तो उनके द्वारा काली होली मनाई जाएगी।
[ad_2]
VIDEO : भिवानी में दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों ने शहर में प्रदर्शन कर विधायक के आवास पर सौंपा ज्ञापन



