VIDEO : भिवानी में जन संघर्ष समिति ने शहर में किया रोष प्रदर्शन, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली का पुतला फूंका Latest Haryana News

[ad_1]


जन संघर्ष समिति के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों जनवादी महिला समिति, सीटू , किसान सभा , रिटायर्ड कर्मचारी संघ , संयुक्त किसान मोर्चा ,पिछड़ा वर्ग व दलित अधिकार मंच के सदस्यों ने मिलकर ठाकुर बीरसिंह पार्क से कोर्ट रोड तक दुष्कर्म के आरोपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली व भाजपा नेता राकी मितल के विरुद्ध रोष प्रदर्शन किया।

कोर्ट रोड पर विरोधस्वरूप उनके पुतले फूंके। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि बड़ौली को तुंरत अध्यक्ष पद से हटाया जाए और उन्हें गिरफ्तार करते हुए इस मामले की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच करवाई जाए। अध्यक्षता किसान नेता मास्टर शेर सिंह ने की।

इस अवसर पर माकपा जिला सचिव व संयोजक जन संघर्ष समिति कामरेड ओमप्रकाश , जनवादी महिला समिति जिला प्रधान संतोष देशवाल, सीटू नेता, दलित अधिकार मंच के संयोजक सुखदेव पालवास व पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश प्रजापति ने कहा कि यह बहुत अफसोसजनक है कि उक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध 45 दिन पहले हिमाचल के कसौली थाने में एक महिला के साथ होटल में दुष्कर्म के आरोप की प्राथमिकी दर्ज हुई थी, उस पर इतने दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों के विरुद्ध कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई तथा कोई उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की सूचना भी नहीं है।

[ad_2]
VIDEO : भिवानी में जन संघर्ष समिति ने शहर में किया रोष प्रदर्शन, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली का पुतला फूंका