
[ad_1]


विश्व हिंदू परिषद जिला फतेहाबाद की ओर से राम नवमी और हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में 31 कुण्डीय श्रीराम कृपा वृष्टि महायज्ञ किया गया। ये यज्ञ वैस्टएंड सिटी, सेक्टर-11 ए में किया गया। इस यज्ञ में शहर के 108 युगल दंपती को यजमान बनाया गया। विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष एडवोकेट संदीप टांटिया ने बताया कि महायज्ञ सुबह 7 से 9 बजे तक आयोजित हुआ। इसके बाद 9:15 बजे महाआरती हुई। इस यज्ञ को करवाने के लिए 40 से ज्यादा विद्वान ब्राह्मण मौजूद रहे।
[ad_2]