[ad_1]
फतेहाबाद के भट्टू खंड के गांव गदली में खेतों के पास नहर टूटने से करीब 100 एकड़ फसल जल मग्न हो गई है। जिसको लेकर गांव गदली व आसपास के गांव के किसान फतेहाबाद के लघु सचिवालय में पहुंचे हैं। उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर किसानों ने कहाकि खेड़ी नहर जो कि के गांव बिघड से सुबह होकर सिरसा जिले के खेड़ी गांव तक जाती है।
नहर को अभी बनाया गया था लेकिन काम सही नहीं होने के कारण यह बार बार टूट जाती है। ऐसे में किसानों की मांग है कि नहर की पटरी को मजबूत किया जाए।
जिन किसानो की फसले खराब हुई है उन किसानो का प्रति एकड़ 50000 रुपए का मुआवजा जारी किया जाए। वहीं 100 एकड़ में फसल जल मग्न होने से पांच किसानों की ट्यूबवेल खराब हो गई है। जिनकी भरपाई सरकार को करवानी चाहिए।
[ad_2]


