[ad_1]
टोहाना के गांव चंदड़कला में बसों की कमी की समस्या से परेशान विद्यार्थियों ने गांव के मुख्य रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया तथा सरकार से बसों की संख्या बढ़ाने की मांग की। इस दौरान टोहाना से भुना व फतेहाबाद जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
जाम की सूचना पाकर पहुंचे गांव के सरपंच प्रतिनिधि हरेंद्र सिंह ने पुलिस के सहयोग से विद्यार्थियों को समझाकर जाम खुलवा दिया जिसके बाद राहगीरों ने राहत की सांस ली। इस रूट पर 6 निजी बसों व 4 रोडवेज बसों के चलाने को लेकर रूट बनाकर भेजा गया है जिसकी मंजूरी आरटीए कार्यालय से मिलनी है।लेकिन 6 महीने बीत जाने के बाद भी अधिकारी द्वारा मंजूरी नहीं दी गई है जिसके चलते यह परेशानी हो रही है। गांव चंदडकला निवासी प्रेम व काला राम ने कहा कि गांव से अनेक विद्यार्थी पढ़ाई करने के लिए टोहाना जाते हैं लेकिन इस रोड पर बसों की संख्या काफी कम है।
उन्होंने कहा कि पहले इस रूट पर प्राइवेट बसें अधिक संख्या में चलती थी लेकिन किन्हीं कारणों से बसे कम आ रही है जिसकी वजह से विद्यार्थियों को आवाजाही करने में दिक्कत होती है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले पर संज्ञान लेते हुए बसों की संख्या को बढ़ाना चाहिए तथा जो बसे अपना चक्कर मिस करती है उनके खिलाफ कार्यवाही की जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि बसे कम आने से मजबूरन बच्चों को छतों पर बैठकर या खिड़की से लटककर आना पड़ता है जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। निजी बस चालक जान बुझकर छात्राओं को भी टिकट लेने के लिए कहते है लेकिन यदि वो टिकट नहीं लेती तो वे उस गांव में बस को रोकते नहीं जिसके चलते विवाद हुआ है।
सरकार द्वारा पास बनाने के बाद भी इस रूट पर निजी बस चालक मनमर्जी कर रहे है। इस दौरान थाना सदर पुलिस व गांव के सरपंच प्रतिनिधि हरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और विद्यार्थियों को समझाकर जाम को खुलवाया।
वहीं, रोडवेज विभाग के अधिकारी डी आई सुरेश दहिया ने कहा कि भुना फतेहाबाद रूट पर 6 निजी बस और 4 रोडवेज बस चलाने का रूट बनाकर आरटीए फतेहाबाद को मंजूरी के लिए भेजा गया हैं जिसकी 6 महीने से अप्रूवल नहीं आई है। आरटीए ऑफिस से परमिशन मिलने के बाद यह समस्या पूरी तरह समाप्त हो जाएगी।
[ad_2]



