VIDEO : दादरी में 38 मजदूरों ने किसान पर लगाया रुपये हड़पने का आरोप Latest Haryana News

[ad_1]


यूपी निवासी निवासी खेतिहर मजदूरों ने रामनगर निवासी एक किसान पर रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि किसान उन्हें दादरी से ले गया था और दो दिन काम कराने के बाद दिहाड़ी देने से मना कर दिया। अब उन्होंने पुलिस प्रशासन से रुपये दिलाने की मांग की है।

यूपी के बदायूं निवासी ओमपाल, सुरेंद्र, पूनम देवी, एबरन, धमेंद्र, आशीष, लालू, राम महेश आदि ने बताया कि वे दो साल से दादरी में रह रहे हैं और मजदूरी करते हैं। अब फसल कटाई का सीजन जारी है और इसमें वे सरसों और गेहूं की कटाई कर रहे हैं।

ओमपाल की जानकारी से एक रामनगर निवासी एक किसान उनके पास आया। 23 मार्च को 13 लोग उसके साथ गए। शाम को काम के बाद जब उन्होंने रुपये मांगे तो किसान ने कहा कि वह कल देगा।

अगले दिन 25 लोग उसके खेत में गए और रुपये मांगने पर देने से इंकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने वीरवार को मजदूर मंडल के साथ ललित कुमार से मुलाकात की। बाद में डायल 112 को जानकारी दी गई और चिड़िया पुलिस चौकी की ओर से दोनों पक्षों को अब थाने में बुलाया जाएगा।

[ad_2]
VIDEO : दादरी में 38 मजदूरों ने किसान पर लगाया रुपये हड़पने का आरोप