in

VIDEO : दादरी में साइकिल रेस में सुनीता तो 100 मीटर दौड़ में प्रमिला रही प्रथम Latest Haryana News

VIDEO : दादरी में साइकिल रेस में सुनीता तो 100 मीटर दौड़ में प्रमिला रही प्रथम  Latest Haryana News

[ad_1]

चरखी-दादरी में गांव चांदवास स्थित राजीव गांधी खेल परिसर में वीरवार को खंड स्तरीय महिला खेल-कूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बाढ़डा खंड की महिलाओं व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। वहीं, खंड स्तरीय साइकिल रेस में सुनीता तो फर्राटा दौड़ में प्रमिला प्रथम स्थान पर रही।

बता दें कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे की गई। इसमें बतौर मुख्य अतिथि सीडीपीओ सुनीता सांगवान ने शिरकत की और हरी झंडी दिखाकर महिला खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। महिला एवं बाल विकास अधिकारी गीता सहारण ने महिलाओं को एनीमिया, कन्या भ्रूण हत्या और पोषण अभियान की जानकारी दी। इसके बाद सभी को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान व कन्या भ्रूण हत्या रोकने की शपथ दिलाई। अंत में छोटी बच्चियों ने सास मेरी मटकनी गाने पर डांस और लोकनृत्य से भी बेटी का मान बढ़ाया।

खेलकूद प्रतियोगिता के तहत 5 किलोमीटर साइकिल रेस में सुनीता ने प्रथम, रेखा ने द्वितीय और निशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, 100 मीटर दौड़ में प्रमिला, पिंकी व निशा ने पहले तीन स्थानों पर बाजी मारी। इसी तरह 300 मीटर दौड़ में विशाखा पहले, रीचा ने दूसरा और सोनिका ने तीसरा हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में खुशबू पहले पायदान पर जबकि पूजा व ममता अंतिम दो पायदान पर रही। डिस्कस थ्रो में प्रथम स्थान पर संतोष, दूसरा पर अन्नु व तीसरा पर नीलम ने अपनी जगह बनाई।

इसी तरह म्यूजिकल चेयर रेस में नवीता विजेता रही जबकि सरोज उप विजेता और सुमन तीसरे स्थान पर रही। अब ये सभी चयनित प्रतिभागी जिला स्तरीय स्पर्धा में भाग लेंगी और अपना दमखम दिखाएंगी। इस दौरान सुपरवाइजर नीलम, अनीता ,मंजू, सीमा, सुशीला, मंच संचालिका सुनीता रामबास, मीना, रेनू , स्वास्थ्य विभाग से सीमा रानी, संदीप और सीमा कोच बिजेंद्र, रणधीर, आनंदपाल, सरपंच प्रदीप, कोच धर्मवीर आदि मौजूद रहे।

[ad_2]
VIDEO : दादरी में साइकिल रेस में सुनीता तो 100 मीटर दौड़ में प्रमिला रही प्रथम

Fatehabad News: दो दिन की क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे नगर परिषद के 11 कर्मचारी  Haryana Circle News

Fatehabad News: दो दिन की क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे नगर परिषद के 11 कर्मचारी Haryana Circle News

अभय कुमार दुबे का कॉलम:  दिल्ली में भाजपा के सामने  फिर से परीक्षा की घड़ी है Politics & News

अभय कुमार दुबे का कॉलम: दिल्ली में भाजपा के सामने  फिर से परीक्षा की घड़ी है Politics & News