[ad_1]
बाढड़ा में भारतीय किसान यूनियन पदाधिकारियों व किसानों ने ओलावृष्टि से प्रभावित फसल के मुआवजे के लिए मंगलवार को बाढड़ा एसडीएम दलजीत सिंह को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने सरकार से जल्द गिरदावरी करवाकर किसानों को मुआवजा देने की मांग की।
बता दें कि भारतीय किसान यूनियन प्रधान हरपाल भांडवा की अगुवाई में मंगलवार को किसानों का प्रतिनिधि मंडल बाढड़ा एसडीएम कार्यालय पहुंचा। यहां पर उन्होंने नारेबाजी की और सरकार से फसल मुआवजा जल्द किसानों के खाते में डाले जाने की मांग की। किसानों ने बताया कि सरकार की ओर से पहले की फसल का मुआवजा अभी तक नहीं दिया गया है। अब ओलावृष्टि होने से उनकी गेहूं व सरसों की फसल नष्ट हो गई है और मेहनत व खर्च भी मिट्टी में मिल गए।
अब खरीफ की फसल उगाने के लिए भी खर्च करना पड़ेगा और इसके लिए सरकार को किसानों को मुआवजा देकर उनकी मदद करनी चाहिए। जीवन निर्वाह का उनके पास खेती ही एकमात्र आमदनी का साधन है और इसी से ही उनका पूरे साल का खर्च चलता है। गत वर्ष बारिश के कारण फसल खराब हो गई थी और ओलावृष्टि से फसल नहीं हो पाई है।
[ad_2]
VIDEO : दादरी में फसल के मुआवजे के लिए किसानों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन


