VIDEO : दादरी में अंतरराष्ट्रीय शूटिंग खिलाड़ी मनु भाकर की नानी और मामा की माैत, सड़क दुर्घटना में गई जान Latest Haryana News

[ad_1]


अंतरराष्ट्रीय शूटिंग खिलाड़ी मनु भाकर की नानी और बड़े मामा की एक सड़क दुर्घटना में माैत हो गई है। सूचना के अनुसार, महेंद्रगढ़ बाइपास रोड पर स्कूटी व ब्रेजा गाड़ी की टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही मनु भाकर के मामा और नानी की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद गाड़ी चालक माैके से फरार हो गया। दो दिन पहले ही मनु भाकर को राष्ट्रपति से खेल रत्न अवॉर्ड मिला था।

वहीं, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाए। मौके पर थाना शहर प्रभारी सहित पुलिस टीमें जांच में जुटी हैं।

[ad_2]
VIDEO : दादरी में अंतरराष्ट्रीय शूटिंग खिलाड़ी मनु भाकर की नानी और मामा की माैत, सड़क दुर्घटना में गई जान