[ad_1]
अनूपगढ़ के ग्रामीणों ने मंगलवार को डीसी को शिकायत देकर गांव में 100-100 वर्ग गज के प्लाटों की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि उनके पास गांव में रहने के लिए जगह की कमी है। वह मजदूरी करके गुजारा करते हैं। आमदनी का दूसरा कोई साधन उनके पास नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके पास रिहायश के मकान छोटे होने के कारण वहां पर रहने में मुश्किल हो रहे हैं। एक कमरे में रहने से बच्चों की पढ़ाई भी नहीं हो पाती। इसके अतिरिक्त घर में चार से पांच सदस्य होने के कारण बड़ी परेशानी होती है। लंबे समय से वह सरकार की योजना के तहत मिलने वाले 100-100 वर्ग गज प्लाटों का इंतजार कर रहे थे, लेकिन आज तक उनको प्लाट नहीं मिले। इसके लिए पहले भी वह कई बार अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा। उन्होंने डीसी से अपील की है कि जल्द ही उनके गांव में भी बीपीएल परिवारों को प्लाट दिलवाए जाएं, ताकि वह परिवार के साथ आसानी से अपने मकानों में रह सकें। इस अवसर पर नसीब, संदीप, दीपक, रोहताश, मंजू, सुदेश, सुनीता, संतोष, बिमला, नीलम, सुनीता, कमलेश, मुकेश, ममता, शांति, कविता, शीला, पूजा, सीमा व रीनू मौजूद रही।
[ad_2]



