[ad_1]
खनौरी बॉर्डर किसान मोर्चे पर 103 वें दिन भी किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण जारी रहा। आज शनिवार को खनौरी मोर्चे पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर खनौरी, शंभू और रतनपुरा बॉर्डरों पर महिला किसान पंचायत आयोजित की जा रही है। खनौरी मोर्चे पर आज पंजाब हरियाणा से हजारों की संख्या में महिलाएं पंचायत में पहुंची। मोर्चे पर पूजा, कमल, दर्शन, कमलेश, मायापति, मुकेश, संतोष, केलो, मनीषा आदि किसान महिलाओं ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार किसानों की एमएसपी मांग को नहीं मान रही। जिसके लिए किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल पिछले 103 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे है । किसान नेता अभिमन्यु कोहाड, काका सिंह कोटड़ा ने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर खनौरी, शंभू और रतनपुरा बॉर्डरों पर महिला किसान पंचायत आयोजित की गई है।
[ad_2]



