VIDEO : कुरुक्षेत्र के राज्य स्तरीय वीर बाल दिवस समारोह में पहुंचे सीएम सैनी, सिख संगत में बना उत्साह Latest Haryana News

[ad_1]


कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल में राज्य स्तरीय वीर बाल दिवस समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। इससे पहले गुरुद्वारा छठी पातशाही में माथा टेका और क्रश हॉल में सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की तरफ से लगाई गई राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का अवलोकन किया, जिसमें साहिबजादों के इतिहास को प्रदर्शित किया गया है। सिखों के 10वें गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के छोटे साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की शहादत को नमन किया और कहा कि साहिबजादों के जीवन से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। समारोह को लेकर सिख संगत में उत्साह बना हुआ है। इस मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली, एचएसजीएमसी प्रधान भूपेंद्र असंध सहित अन्य सिख संगत मौजूद रहे।

[ad_2]
VIDEO : कुरुक्षेत्र के राज्य स्तरीय वीर बाल दिवस समारोह में पहुंचे सीएम सैनी, सिख संगत में बना उत्साह