VIDEO : करनाल में संजय पहलवान ने जीता एक लाख का इनामी दंगल, प्रदेश भर के नामी पहलवानों ने दिखाया दम Latest Haryana News

[ad_1]


वैसाखी पर्व के अवसर पर करनाल के नेवल गांव में श्री सिंह सभा गुरुद्वारा कमेटी की ओर से भव्य दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान से आए नामी पहलवानों ने अपने जोर का प्रदर्शन किया।

दंगल की मुख्य कुश्ती में मथुरा के संजय पहलवान ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अमृतसर के पहलवान बाज को हराकर 1 लाख रुपये का पुरस्कार जीता और मुकाबले के हीरो बने। वहीं पंजाब के मछीवाड़ा के सतनाम पहलवान ने सिरसा के अशोक को पराजित कर 71 हजार रुपये की इनामी राशि अपने नाम की।

इसके अलावा, सोनीपत के विनोद को हराकर शेरे पंजाब बलवान पहलवान ने 51 हजार रुपये का पुरस्कार जीता। जेई जसवंत सिंह द्वारा प्रयोजित 51 हजार रुपये की कुश्ती में मथुरा के शाम और यूपी के जावेद के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा, और दोनों को समान राशि प्रदान की गई।

[ad_2]
VIDEO : करनाल में संजय पहलवान ने जीता एक लाख का इनामी दंगल, प्रदेश भर के नामी पहलवानों ने दिखाया दम