VIDEO : करनाल में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 1970 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम Latest Haryana News

[ad_1]


करनाल के कर्ण स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय एथलेक्टिस प्रतियोगिता 2024-25 के पहले दिन 22 जिलों के 1970 खिलाड़ियों ने भाग लिया। यह आयोजन सात से नौ जनवरी तक होगा। इसमें सभी जिलों के पुरुष व महिला भाग ले रहे है। चरखी दादरी के मोहन प्रथम स्थान पर रहे 5100 रुपए का इनाम जीता। वरिष्ठ वर्ग की राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सभी जिलों के प्रतिभागी खिलाड़ियों ने सुबह 11 बजे मार्च पास्ट करेंगे। इस दौरान सभी जिलों के खिलाड़ी हाथ में तिरंगा व अपने जिले के नाम का बैनर लेकर मार्च पास्ट करते नजर आए। इससे पूर्व श्री राम चरित मानस स्कूल के खिलाड़ियों ने बैंड बजाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इससे पूर्व 10 किलोमीटर की हाफ मैराथन में महिला व पुरुष खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान विभिन्न खेल स्पर्धाओं में ऊंची कूद, लंबी कूद, भाला फेंक, 100, 200, 400 व 800 मीटर सहित विभिन्न श्रेणियों की दौड़, गोला फेंक, जैवलिन थ्रो, हैमर, रिले दौड़ हुई।

[ad_2]
VIDEO : करनाल में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 1970 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम