VIDEO : करनाल में किसानों का लघु सचिवालय पर प्रदर्शन, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप Latest Haryana News

[ad_1]


संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। दोपहर 12:30 बजे करनाल सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के बाहर किसानों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। जब प्रशासन ने उन्हें अंदर जाने से रोका, तो किसानों ने विरोध जताते हुए वहीं धरना शुरू कर दिया।

प्रदेश प्रवक्ता सुरेंद्र सांगवान ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि रात के अंधेरे में चोरों की तरह आकर प्रदर्शन कर रहे किसानों को जबरन हटाया गया और उनके टेंट उखाड़ दिए गए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा बिल्कुल साफ है, वह चाहती है कि किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हो जाएं।

[ad_2]
VIDEO : करनाल में किसानों का लघु सचिवालय पर प्रदर्शन, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप