VIDEO : करनाल में आंगनवाड़ी वर्कर यूनियन तीसरे दिन हड़ताल जारी, महिलाएं बोलीं- सरकार 2018 के वादों को जल्द पूरा करे Latest Haryana News

[ad_1]


आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन की महिलाओं ने तीसरे दिन भी जिला सचिवालय के सामने धरना दिया। उनकी प्रमुख मांगों में कम जीबी वाले मोबाइल फोन बदले जाने, ओटीपी वेरिफिकेशन हटाने और बर्खास्त वर्करों की बहाली शामिल हैं।

जिला प्रधान रूपा राणा ने कहा कि 28 मार्च को पूरे हरियाणा में महिला एवं बाल विकास मंत्री, कमिश्नर और निदेशक को ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार मांग पत्र सौंपने के बावजूद सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

आंगनबाड़ी वर्करों का कहना है कि कमजोर रैम (3GB) वाले फोन से ऐप ठीक से काम नहीं करता, जिससे उन्हें काम करने में परेशानी होती है। साथ ही, ओटीपी वेरिफिकेशन को लेकर गरीब माता-पिता असहज महसूस करते हैं, जिससे बच्चों के नामांकन पर असर पड़ रहा है।

[ad_2]
VIDEO : करनाल में आंगनवाड़ी वर्कर यूनियन तीसरे दिन हड़ताल जारी, महिलाएं बोलीं- सरकार 2018 के वादों को जल्द पूरा करे