[ad_1]
Valentine’s Day नजदीक आ गया है. इस मौके पर अगर आप ऑनलाइन डेटिंग का प्लान बना रहे हैं तो आपको रोमांस स्कैम से सावधान रहना होगा. साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स का कहना है कि प्यार-मोहब्बत के इस मौके पर स्कैमर्स एआई की मदद से लेकर रोमांस और रिलेशनशिप के नाम पर लोगों को स्कैम में फंसा रहे हैं. एआई के कारण न सिर्फ इनकी संख्या बढ़ी है बल्कि लोगों को असली-नकली का अंतर समझने में भी बहुत मुश्किल हो रही है.
रोमांस स्कैम में ऐसे हो रहा एआई का यूज
एआई की मदद लेकर स्कैमर्स अब टारगेट की टोन और उसके इंट्रेस्ट की हिसाब से मैसेज भेजते हैं. कई ऐसे टेक्स्ट-जनरेशन टूल्स मौजूद हैं, जो आपकी लैंग्वेज और इमोशन की हूबहू कॉपी कर सकते हैं, जिससे चैटिंग एकदम नैचुरल और रिस्पॉन्सिव लगती है. वॉइस क्लोनिंग भी एक बड़ी परेशानी खड़ी कर रही है. इसमें एक छोटे ऑडियो सैंपल से किसी भी व्यक्ति की आवाज को रिक्रिएट किया जा सकता है और फिर इसे वॉइस नोट भेजने या कॉलिंग के लिए यूज किया जा सकता है. इसी तरह डीपफेक वीडियो भी बड़ा खतरा बनकर उभरे हैं.
कैसे करें रोमांस स्कैम की पहचान?
साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स का कहना है कि रोमांस स्कैम एक जैसा ही पैटर्न फॉलो करते हैं. इसकी शुरुआत फ्रेंडली मैसेज या डेटिंग ऐप्स के जरिए होती है. आमतौर पर इसमें सामने वाला व्यक्ति जॉब के लिए दूसरे शहर में रहते हुए बताता है. इनके प्रोफाइल एकदम परफेक्ट लगते हैं तो इमोशनल मैसेज के साथ दोस्ती की शुरुआत बहुत जल्द होती है. सामने वाले से जब मिलने को कहा जाए तो वो इसे टालते जाते हैं और एक मोड़ पर जाकर यह बातचीत पैसे और इन्वेस्टमेंट आदि पर जाकर रुक जाती है.
ऐसे स्कैम से कैसे बचें?
- अगर कोई व्यक्ति दोस्ती बढ़ाने में जल्दबाजी दिखा रहा है तो सतर्क रहें और उसकी इमोशनल बातों में न आएं.
- सामने वाले व्यक्ति से मिलकर आइडेंटिटी वेरिफाई करें.
- अगर कोई आपसे वीडियो कॉल पर मिलने की बात करें तो उसे कॉल के दौरान अपना सिर पूरा घूमाने या चेहरे के सामने हाथ हिलाने को कहें. अगर डीपफेक वीडियो है तो इन तरीकों से पता चल जाएगा.
- किसी भी ऐसे व्यक्ति को पैसे न भेजें, जिनसे आप पर्सनली मिले न हों.
ये भी पढ़ें-
नए प्रोडक्ट्स लाने के साथ इस साल आईफोन और आईपैड समेत इन डिवाइसेस को बंद भी करेगी ऐप्पल, जानिये कारण
[ad_2]
Valentine’s Day पर बढ़ा एआई रोमांस स्कैम का खतरा, ऐसे करें पहचान, जानें सेफ रहने के तरीके




