US-Israel Iran War: युद्ध के वीडियो से भर गई सोशल मीडिया फीड? एआई जनरेटेड कंटेट को ऐसे पहचानें Today Tech News

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

US-Israel Iran War: इन दिनों अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध चल रहा है और सोशल मीडिया पर इससे जुड़े वीडियोज की बाढ़ आई हुई है. इनमें से कुछ असली वीडियो हैं तो कुछ एआई जनरेटेड वीडियो भी खूब शेयर किए जा रहे हैं. हाल ही में X पर एक ऐसे व्यक्ति की पहचान हुई, जो पाकिस्तान से कई अकाउंट्स के जरिए AI से बने युद्ध के वीडियो पोस्ट कर रहा था. ऐसे में यह पहचान करना बहुत जरूरी हो जाता है कि सोशल मीडिया फीड पर आ रहे कौन-से वीडियो एआई से बने हुए हैं. आज हम आपको एआई-जनरेटेड वीडियो की पहचान करने के तरीके बताने जा रहे हैं.

कैसे पहचानें एआई-जनरेटेड वीडियो?

वीडियो में गड़बड़ी को देखें- एआई से बने वीडियो एकदम परफेक्ट नहीं होते हैं. ध्यान से देखने पर वीडियो में किसी नाम की स्पेलिंग गलत मिल जाएगी या लोगों के चेहरे एकदम साफ नजर नहीं आएंगे. इसी तरह बैकग्राउंड एलिमेंट भी तेजी से बदल जाते हैं. अगर किसी वीडियो में ऐसी गड़बड़ दिख रही है तो इसके एआई-जनरेटेड वीडियो होने के ज्यादा चांस हैं.

वाटरमार्क देखें- कई एआई जनरेटेड वीडियो पर वाटरमार्क से पता लगाया जा सकता है. गूगल के Veo और OpenAI के Sora टूल से बने वीडियो पर वाटरमार्क होता है. इसलिए वीडियो पर वाटरमार्क की जांच जरूर करें. हालांकि, कुछ क्रिएटर वाटरमार्क छिपाने के लिए उस पर अपना लोगो लगा देते हैं.

डिजिटल वाटरमार्क का लगाएं पता- अगर वीडियो पर कोई वाटरमार्क नजर नहीं आ रहा है तो इसके डिजिटल वाटरमार्क के जरिए ऑथेंटिसिटी चेक की जा सकती है. गूगल ने इसके लिए SynthID डेवलप की है, जो गूगल के एआई टूल से बने हर कंटेट में होती है. इसका पता लगाने के लिए किसी भी फोटो, वीडियो और ऑडियो आदि को गूगल जेमिनी पर अपलोड करें और पूछें कि क्या इसे गूगल के एआई टूल्स से जनरेट किया गया है. गूगल जेमिनी चुटकियों में इसकी सारी हकीकत बता देगा.

ये भी पढ़ें-

ऐसा करते ही पिंक हो जाएगा महंगी कीमत वाला ऑरेंज iPhone 17 Pro, घर में यूज होने वाली इस चीज से रखें दूर

[ad_2]
US-Israel Iran War: युद्ध के वीडियो से भर गई सोशल मीडिया फीड? एआई जनरेटेड कंटेट को ऐसे पहचानें