[ad_1]
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में लोक प्रशासन विभाग की पीएचडी रिसर्च स्कॉलर दीक्षा मक्कड़ ने यूजीसी नेट में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल किया है। दीक्षा अंबाला की रहने वाली हैं।
वह तीन साल से परीक्षा की तैयारी कर रही थी। पांचवीं कोशिश में उन्हें यह कामबयाबी मिली है। चार बार जब उन्हें सफलता नहीं मिली तो उन्होंने लक्ष्य निर्धारित कर लिया और हार नहीं मानी। उनके आत्मविश्वास ने उन्हें सफलता दिलाई। दीक्षा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और मार्गदर्शकों को दिया। उन्होंने कहा कि यह सब आसान नहीं था। लेकिन माता पिता ने उन्हें हमेशा हौसला दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी परीक्षा की तैयारी में धैर्य, अनुशासन और निरंतर अभ्यास सबसे अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि हमें हमेशा अपने लक्ष्य को स्पष्ट रूप से तय करना चाहिए और कठिन परिस्थितियों में भी प्रयास नहीं छोड़ना चाहिए।
[ad_2]
UGC-NET में पहला रैंक: पीयू की छात्रा दीक्षा को मिली सफलता, पांचवें प्रयास में पाया मनचाहा मुकाम

