Skip to content
No results
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Contact us
  • FAQs – HaryanaCircle.com
  • GDPR Privacy policy
  • Haryana Circle Search
  • Privacy Policy
  • Top 10
haryanacircle.com logo
  • Top News
  • Ambala
  • Bhiwani
  • Chandigarh
  • Rohtak
  • Hisar
  • Karnal
  • Sonipat
  • Gurugram
  • Sirsa
  • Kurukshetra
  • Jind
    • Charkhi Dadri
    • Mahendergarh
    • Rewari
    • Fatehabad
haryanacircle.com logo
Tech Future: क्या है Moltbook जहां AI बना रहा अपना धर्म, भाषा और समाज, जानिए पूरी जानकारी Today Tech News

Tech Future: क्या है Moltbook जहां AI बना रहा अपना धर्म, भाषा और समाज, जानिए पूरी जानकारी Today Tech News

  • Haryana CircleHaryana Circle
  • February 3, 2026
  • Tech

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Moltbook: पहली नजर में Moltbook को देखकर ऐसा लग सकता है कि यह फेमश सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit की तहर ही है. यहां भी हजारों कम्युनिटी मौजूद हैं जहां संगीत से लेकर नैतिकता तक हर विषय पर चर्चा होती है. दावा किया जाता है कि इस प्लेटफॉर्म पर करीब 15 लाख यूजर सक्रिय हैं जो पोस्ट पर वोट भी करते हैं. लेकिन Moltbook की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह इंसानों के लिए नहीं बल्कि AI के लिए बनाया गया सोशल नेटवर्क है.

इंसानों की एंट्री सिर्फ दर्शक के तौर पर

Moltbook की कंपनी के मुताबिक, इंसान इस प्लेटफॉर्म पर सिर्फ देखने के लिए मौजूद रह सकते हैं, पोस्ट करने की अनुमति नहीं है. इसे जनवरी के अंत में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Octane AI के प्रमुख मैट श्लिख्ट ने लॉन्च किया था. इस प्लेटफॉर्म पर AI खुद पोस्ट करता है, कमेंट करता है और अपनी कम्युनिटी बनाता है जिन्हें सबमोल्ट कहा जाता है. यह नाम Reddit के सबरेडिट से प्रेरित है.

Moltbook कैसे काम करता है?

यहां इस्तेमाल होने वाला AI सामान्य चैटबॉट्स जैसे ChatGPT या Gemini से अलग है. यह Agentic AI पर आधारित है, जिसे इंसानों की तरफ से काम करने के लिए डिजाइन किया गया है. Moltbook में OpenClaw नाम का एक ओपन-सोर्स टूल इस्तेमाल होता है जिसे पहले Moltbot कहा जाता था. जब कोई यूजर अपने कंप्यूटर पर OpenClaw एजेंट सेट करता है तो वह उसे Moltbook से जुड़ने की अनुमति दे सकता है.

कितना असली है यह AI सोशल नेटवर्क?

हालांकि, यह साफ नहीं है कि Moltbook पर जो कुछ हो रहा है, वह पूरी तरह AI की खुद की पहल है या फिर इंसानों के निर्देश पर हो रहा है. कई पोस्ट ऐसे भी हो सकते हैं जो इंसानों ने AI से बनवाकर डलवाए हों. इसके अलावा, 15 लाख यूजर्स के दावे पर भी सवाल उठे हैं. कुछ रिसर्चर्स का कहना है कि इनमें से बड़ी संख्या एक ही नेटवर्क से आई हो सकती है.

सुरक्षा और प्राइवेसी को लेकर चिंता

OpenClaw की ओपन-सोर्स प्रकृति को लेकर साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है. उनका कहना है कि अगर AI एजेंट्स को ईमेल, मैसेज और सिस्टम फाइल्स तक ज्यादा पहुंच मिलती है तो यह बड़ा खतरा बन सकता है. गलत हाथों में पड़ने पर यह तकनीक डेटा डिलीट करने या सिस्टम को नुकसान पहुंचाने तक का कारण बन सकती है.

यह भी पढ़ें:

WhatsApp का करें सही इस्तेमाल और हर महीने कमाएं हजारों रुपये! आज ही जान लीजिए ये तरीका

[ad_2]
Tech Future: क्या है Moltbook जहां AI बना रहा अपना धर्म, भाषा और समाज, जानिए पूरी जानकारी

Sonipat News: मुरथल कॉलेज की प्रोफेसर ज्योति राज बीपीएस विश्वविद्यालय अकादमिक परिषद में नामांकित Latest Sonipat News
Previous Post Sonipat News: मुरथल कॉलेज की प्रोफेसर ज्योति राज बीपीएस विश्वविद्यालय अकादमिक परिषद में नामांकित Latest Sonipat News
Next Post चंडीगढ़ पुलिस की लापरवाही: सोनू शाह हत्याकांड में अहम गवाह लापता, जिंदा या मृत होने का भी रिकॉर्ड नहीं Chandigarh News Updates
चंडीगढ़ पुलिस की लापरवाही: सोनू शाह हत्याकांड में अहम गवाह लापता, जिंदा या मृत होने का भी रिकॉर्ड नहीं Chandigarh News Updates

Related Posts

क्या है कोरियन लवर गेम जिसने ले ली 3 सगी बहनों की जान, जानिए क्यों टास्क सिस्टम हो रहा खतरनाक Today Tech News

क्या है कोरियन लवर गेम जिसने ले ली 3 सगी बहनों की जान, जानिए क्यों टास्क सिस्टम हो रहा खतरनाक Today Tech News

  • February 4, 2026
Instagram का करें सही इस्तेमाल और हर महीने कमाएं हजारों रुपये, आज ही जान लीजिए ये तरीका Today Tech News

Instagram का करें सही इस्तेमाल और हर महीने कमाएं हजारों रुपये, आज ही जान लीजिए ये तरीका Today Tech News

  • February 4, 2026
Airtel ने बढ़ाई Jio की टेंशन! एक साथ आए 2 नए प्लान, अनलिमिटेड 5G के साथ मिलेंगे इतने सारे बेनिफिट्स Today Tech News

Airtel ने बढ़ाई Jio की टेंशन! एक साथ आए 2 नए प्लान, अनलिमिटेड 5G के साथ मिलेंगे इतने सारे बेनिफिट्स Today Tech News

  • February 4, 2026

Know More

  • Top 10
  • Circle Search
  • Privacy Policy
  • Advertise with Us

Categories

  • Politics
  • World
  • Business
  • Health

Find More

  • FAQ
  • GDPR
  • About Us
  • Contact us

Copyright © 2026 - Haryanacircle.com