[ad_1]
Last Updated:
Surajkund Accident in Faridabad: फरीदाबाद का सूरजकुंड मेला काफी फेमस है. दूर-दूर से इस मेले को देखने के लिए लोग यहां आते हैं. मगर, शनिवार शाम को एक बड़ा हादसा हो गया. यहां झूला टूटने से अफरा-तफरी मच गई. झूले में बैठे लोगों को गंभीर चोटें नहीं आईं लेकिन जो लोग उन्हें बचाने भागे, वो ज्यादा चोटिल हो गए. सभी को बीके अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज जारी है. अब इस झूले के टूटने की सच्चाई एसआईटी सामने लाएगी.
सूरजकुंड हादसा.
Surajkund Mela Accident Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद में चल रहे 39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प महोत्सव में शनिवार शाम को एक भयानक हादसा हुआ. मेले के मनोरंजन क्षेत्र में लगा एक सुनामी झूला अचानक टूटकर गिर गया, जिससे पलवल में तैनात पुलिस इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की मौत हो गई और 13 लोग घायल हो गए. घटना ने पूरे मेले में अफरा-तफरी मचा दी और साथ ही कई सवाल खड़े हो गए. अब सारे सवालों के जवाब एसआईटी ढूंढेगी. फरीदाबाद पुलिस ने एसआईटी की टीम गठित की.
यह है मामला
हरियाणा के फरीदाबाद में सूरजकुंड मेले में शनिवार शाम अचानक सब कुछ बदल गया. मेले में लगा सुनामी झूला टूटकर गिर पड़ा. एक पल में अफरा-तफरी मच गई. दर्जनों लोग घायल हो गए. घायलों को फौरन पास के प्राइवेट अस्पतालों और बादशाह खान सिविल अस्पताल (बीके अस्पताल) ले जाया गया. इनमें से ज्यादातर को वहीं इलाज मिल रहा है. राहत की बात ये रही कि झूले में बैठे लोगों को गंभीर चोटें नहीं आईं लेकिन जो लोग उन्हें बचाने भागे, वो ज्यादा चोटिल हो गए.
इंस्पेक्टर की मौत
पलवल के चांदहट थाने में तैनात इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद मेले की सुरक्षा ड्यूटी पर थे. झूला गिरते ही उन्होंने तुरंत लोगों को बचाने के लिए दौड़ लगाई. राहत कार्य के दौरान झूले का एक भारी हिस्सा (रेलिंग या प्लेटफॉर्म) उनके ऊपर गिर गया, जिससे उनकी गर्दन और सिर पर गंभीर चोटें आईं. उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
अब एसआईटी करेगी जांच
इस हादसे के बाद चारों तरफ एक ही सवाल है कि झूला कैसे टूटा? किस तरफ से टूटा? किसकी लापरवाही से टूटा? ऐसे ही सारे सवालों के जवाब ढूंढने के फरीदाबाद पुलिस ने एसआईटी को जांच सौंप दी है. वहीं इस पूरे हादसे की जांच कर सच्चाई सामने लाएगी. एसआईटी की टीम में एसीपी क्राइम, इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर शामिल हैं.
About the Author

काव्या मिश्रा
Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें
[ad_2]



