SSC Delhi Police Constable Recruitment 2022: दिल्ली पुलिस में 1411 कांस्टेबल व 850 हेड कांस्टेबलों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी


SSC Delhi Police Constable Recruitment 2022 : कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस में  1411 कांस्टेबल व 850 हेड कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 8 जुलाई 2022 से शुरू होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2022 है। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एसएससी के साथ ही इस संबंध में दिल्ली पुलिस की वेबसाइट https://delhipolice.gov.in पर भी नोटिफिकेशन उपलब्ध रहेगा। दोनों भर्तियों की परीक्षा अक्टूबर में होगी। एसएससी  कांस्टेबल ड्राइवर व हेड कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की डेट बाद में जारी की जाएगी।

एसएससी कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल भर्ती की IMP तिथियां:

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की डेट -08.07.2022

ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट – 29.07.2022

ऑफलाइन चालान जारी करने की लास्ट डेट -29.07.2022

ऑनाइन फीस जमा कराने की लास्ट डेट – 30.07.2022

चालान फॉर्म के जरिए बैंक में शुल्क जमा कराने की लास्ट डेट-30.07.2022

आवेदन फॉर्म में संशोधन की लास्ट डेट – 02.08.2022

कम्प्यूटर आधारित परीक्षा – अक्टूबर 2022

आयु सीमा –  हेड कांसटेबल के लिए 18 से 27 वर्ष। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को  नियमानुसार छूट भी मिलेगी। कांस्टेबल ड्राइवर के लिए आयु सीमा 21 से 30 वर्ष निर्धारित है।

वेतनमान –

कांस्टेबल ड्राइवर का के लिए पे स्केल : पे लेवल-3 के तहत ₹ 21700- 69100 रुपए प्रतिमाह।

हेड कांस्टेबल को पे मैट्रिक्स : पे लेवल-4 के तहत ₹ 25500-81100 रुपए प्रतिमाह।

आवेदन शुल्क – 100 रुपए।

एसएससी दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल की इस भर्ती में हेड कांस्टेबल (AWO/TPO) (असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर/टेली-प्रिंटर ऑपरेटर) पदों पर खुला प्रतियोगी परीक्षा होगी। दिल्ली पुलिस की इस भर्ती में हेड कांस्टेबल पुरुष के 573 और हेड  कांस्टेबल महिला के 284 पद निर्धारित हैं। यानी कुल मिलाकर  करीब 850 पदों पर भर्ती की जाएगी।  इन पदों लिए 10+2 परीक्षा के साथ ही कम्प्यूटर के उपयोग का सामान्य ज्ञान व टाइपिंग का ज्ञान होना चाहिए। एनसीसी सी, बी या ए सर्टिफिकेट रखने वाले अभ्यर्थियों अतिरिक्त अंक भी दिए जाएंगे।

SSC Delhi Police Constable Recruitment 2022 Notification

SSC Delhi Police Head Constable Recruitment 2022 Notification

 

वहीं दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (ड्राइवर) के पद के लिए अभ्यर्थी को 10+2 परीक्षा पास होने केे साथ थी हैवी मोटर वाहन की ड्राइविंग लाइसेंस भी होना चाहिए। इसके साथ अभ्यर्थी को हैवी मोटर वाहन चलाने का ज्ञान भी होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : एसएससी इस कांस्टेबल भर्ती की चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी। पहले चरण में लिखित परीक्षा, दूसरे चरण में फिजिकल टेस्ट और तीसरे चरण में स्किल टेस्ट होगा। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों का डाकुमेंट वेरीफिकेशन व मेडिकल किया जाएगा।

.


What do you think?

Most Test Centuries: रूट के बाद अब स्मिथ ने भी जड़ा शतक, तीन दिन में ही विराट से आगे निकले दोनों खिलाड़ी

Sourav Ganguly Interview: गांगुली बोले-कोई भी आपका करियर बर्बाद नहीं कर सकता