{“_id”:”675b40d2947549de910cfdb5″,”slug”:”check-records-of-100-pension-beneficiaries-sonipat-news-c-197-1-snp1003-129162-2024-12-13″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Sonipat News: 100 पेंशन लाभार्थी के रिकॉर्ड जांचे”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 13 Dec 2024 01:30 AM IST
सोनीपत। सेक्टर-15 स्थित सामुदायिक केंद्र में वीरवार को वृद्धावस्था व दिव्यांग पेंशन लाभार्थियों के दस्तावेजों की जांच के लिए विशेष शिविर लगाया गया। इसमें 100 पेंशन लाभार्थियों के रिकाॅर्ड व दस्तावेजाें की जांच की। शिविर में 250 पेंशन लाभार्थी पहुंचे थे। बुधवार को शिविर में नगर निगम के लेखा अधिकारी सुनील हुड्डा व क्षेत्रीय कर अधिकारी राजेंद्र चुघ ने कर्मचारियों के साथ 100 पेंशन लाभार्थियों के दस्तावेजों की जांच की। अधिकारियों ने बताया कि जांच में सभी लाभार्थियों के दस्तावेज सही पाए गए। शेष लाभार्थियों के दस्तावेजों व रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos
[ad_2]
Sonipat News: 100 पेंशन लाभार्थी के रिकॉर्ड जांचे