in

Sonipat News: सीवर ओवरफ्लो होने से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन Latest Haryana News

Sonipat News: सीवर ओवरफ्लो होने से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन Latest Haryana News

[ad_1]

#

सोनीपत। साईंपुरम में सीवर ओवरफ्लो होने से परेशान लोगों ने रविवार को एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि कॉलोनी में छह माह से सीवर ओवरफ्लो है। मुख्य गली में दूषित पानी भरने से लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है। दूषित पानी की वजह से बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। वह समस्या के समाधान के लिए कई बार निगम पार्षद व निगम अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन अधिकारियों ने अभी तक समाधान नहीं किया है।

Trending Videos

योगेश शर्मा, जितेंद्र दहिया, अजीत सरोहा, धर्मेंद्र, दिनेश, हुक्मसिंह, ललित ने बताया कि साईंपुरम के मुख्य गली में सीवर लाइन ओवरफ्लो है। सीवर लाइन की सफाई के लिए निगम अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। कॉलोनी के प्रॉपर्टी मालिक नगर निगम कार्यालय में समय पर गृहकर जमा कराते हैं। उसके बावजूद उन्हें कॉलोनी में मूलभूत सुविधा नहीं मिल रही है।

शनिवार को हुई बारिश के दौरान मोटर खराब हो गई थी। इसकी वजह से पानी की निकासी न होने से गली में सीवर ओवरफ्लो हो गए। सीवर समस्या के समाधान के लिए जल्द 20 फुट की लाइन डाली जाएगी।

– सचिन राठी, कनिष्ठ अभियंता, नगर निगम सोनीपत

[ad_2]
Sonipat News: सीवर ओवरफ्लो होने से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन

Fatehabad: ऑनलाइन टास्क पूरा करने के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोपी फरीदाबाद से गिरफ्तार  Latest Haryana News

Fatehabad: ऑनलाइन टास्क पूरा करने के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोपी फरीदाबाद से गिरफ्तार Latest Haryana News

Jind News: रक्षाबंधन… फ्री में सफर के लिए धक्कामुक्की की अग्नि परीक्षा से गुजरीं बहनें  Latest Haryana News

Jind News: रक्षाबंधन… फ्री में सफर के लिए धक्कामुक्की की अग्नि परीक्षा से गुजरीं बहनें Latest Haryana News