{“_id”:”67b77ed27aef2f2d1a006b58″,”slug”:”seven-day-sat-kumbha-festival-begins-sonipat-news-c-197-1-snp1003-132583-2025-02-21″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Sonipat News: सात दिवसीय सतकुंभा उत्सव का शुभारंभ”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:43 AM IST
गन्नौर। गांव खेड़ी गुज्जर स्थित सतकुंभा तीर्थ में वीरवार को सात दिवसीय सतकुंभा उत्सव का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। पीठाधीश्वर महंत राजेश स्वरूप महाराज के सानिध्य में महिला श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली। यह यात्रा गांव की मुख्य गलियों से होते हुए तीर्थ स्थल पर संपन्न हुई। आचार्य अनिल शर्मा के नेतृत्व में 11 वेदपाठियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अनुष्ठान प्रारंभ किया। महंत राजेश स्वरूप महाराज ने प्रवचन में सतकुंभा तीर्थ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह देश के 68 प्रमुख तीर्थों में शामिल है और चारों युगों में इसकी महिमा अपरंपार रही है।
Trending Videos
[ad_2]
Sonipat News: सात दिवसीय सतकुंभा उत्सव का शुभारंभ