Sonipat News: योगा डिप्लोमा में मीनाक्षी ने किया विवि में टॉप

meenakshi topped in yoga diploma

ख़बर सुनें

सोनीपत। टीकाराम कन्या महाविद्यालय की 15 छात्राओं ने योगा पीजी डिप्लोमा के परीक्षा परिणाम में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की टॉप 50 की सूची में स्थान प्राप्त किया है। प्राचार्य डॉ. मोनिका वर्मा ने बताया कि मीनाक्षी ने 400 में से 299 अंक लेकर विश्वविद्यालय में टॉप किया है। योगा पीजी डिप्लोमा के प्रथम सेमेस्टर में मीनाक्षी ने प्रथम, कीर्ति ने दूसरा व तमन्ना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इनके अलावा छात्रा सोनिया, सुनीति, अमन, श्वेता, मुस्कान, रेखा, बरखा, आरती, मंजू, मानसी व मनीषा ने भी स्थान हासिल किए। इस मौके पर शारीरिक शिक्षा विभाग की अध्यापिका डॉ. सुमन मान, सविता, सुषमा व योग विभाग की अध्यापिका अलका ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद

.

What do you think?

Bharat Jodo Yatra : गुर्जर क्यों कर रहे विरोध, सरकार को क्यों बुलाना पड़ा वार्ता के लिए, जानिए पूरा मामला

Bhiwani News: जिले में टिड्डी से प्रभावित फसलों के लिए 81 करोड़ 61 लाख रुपये की राशि मंजूर