[ad_1]
सोनीपत के गन्नौर शहर में निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान खुली जीप में सवार विकास एवं पंचायत रा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। आजादी के स्वतंत्रता दिवस समारोह को जिलास्तर पर पुलिस लाइन मैदान में हर्षोल्लास, जोश, उत्साह व गौरवपूर्ण ढंग से मनाया जाएगा। इस वर्ष समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा के विकास व पंचायत राज्य मंत्री महिपाल ढांडा ध्वजारोहण करेंगे।
उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पुलिस, एनसीसी की महिला व पुरुष की टुकड़ियां मार्च पास्ट करते हुए तिरंगे को सलामी देंगी। वहीं विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी सांस्कृतिक कार्यक्रमों प्रस्तुतियां देते हुए रंगा जमाएंगे। उपायुक्त ने बताया कि उपमंडल गन्नौर में प्रदेश अध्यक्ष एवं राई विधायक मोहन लाल बड़ौली ध्वजारोहण करेंगे।
खरखौदा में नरेश जांगड़ा करेंगे ध्वजारोहण खरखौदा। उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह अनाज मंडी में मनाया जाएगा। समारोह में बतौर मुख्यातिथि श्रमिक कल्याण बोर्ड के चेयरमैन नरेश जांगड़ा ध्वजारोहण करेंगे। वह स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए संदेश देंगे। संवाद
गोहाना में कान्फेड चेयरमैन करेंगे ध्वजारोहण गोहाना।
उपमंडल स्तरीय समारोह मदन लाल धींगड़ा पार्क स्थित मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया जाएगा। कान्फेड के चेयरमैन कर्मबीर सैनी बतौर मुख्य अतिथि ध्वजारोहण करेंगे। इससे पहले वह शहर में बलिदानी स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देंगे। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रीय धुन की प्रस्तुति दी जाएगी। समारोह में नगर परिषद गोहाना की अध्यक्ष रजनी विरमानी, नायब तहसीलदार शिवराज, नगर परिषद की ईओ निशा शर्मा मौजूद रहेंगी। संवाद
[ad_2]
Sonipat News: मंत्री ढांडा करेंगे ध्वजारोहण



