Sonipat News: बेतरतीब खड़े वाहनों से लग रहा जाम Latest Sonipat News

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत

Updated Tue, 16 Sep 2025 02:14 AM IST


फोटो 05. सोनीपत-सांपला मार्ग पर खरखौदा शहर के अंदर वाहन खड़े किए जाने से लगा जाम। संवाद



खरखौदा। शहर की सड़कों पर बेतरतीब खड़े वाहन लोगों के लिए मुसीबत बन रहे हैं। मुख्य बाजार और व्यस्त इलाकों में सड़क के किनारे वाहन खड़े होने से अक्सर जाम लगा रहता है। डिवाइडर होने के कारण वाहन दूसरी ओर से क्राॅस नहीं कर पाते हैं जिसकी वजह से जाम और गंभीर हो जाता है। शहरवासियों का कहना है कि पीक ऑवर्स में स्थिति और बिगड़ जाती है। स्कूल खुलने और बंद होने के समय जाम लगा रहता है। इससे न केवल आमजन बल्कि एंबुलेंस जैसी आपात सेवाएं भी प्रभावित होती हैं। कई बार मरीजों को समय पर अस्पताल तक पहुंचाने में परेशानी होती है। व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पुलिस को नियमित रूप से निगरानी करनी चाहिए। गलत तरीके से खड़े वाहनों के चालान करने चाहिए। शहर में ट्रैफिक पुलिस की यूनिट होने के बावजूद इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके चलते शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है। पर्यावरण प्रदूषण भी फैलता है। संवाद

loader

Trending Videos

Sonipat News: बेतरतीब खड़े वाहनों से लग रहा जाम