Sonipat News: बेटे की हत्या में दोषी बुजुर्ग का शव कारागार में टोंटी पर लटका मिला

ख़बर सुनें

सोनीपत। जिला कारागार के महिला वार्ड में बेटे की हत्या के मामले में बंद बुजुर्ग महिला ने पानी की टोंटी पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। चार फीट ऊंचाई पर लगी टोंटी पर महिला ने सलवार के नाड़े से फंदा लगा जान दी। अन्य महिला कैदियों के शोर मचाने पर दरवाजा तोड़कर उनको बाथरूम से निकालकर अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां पर उनको मृत घोषित कर दिया गया। महिला के शव का शनिवार को चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई।
गांव बनवासा की रहने वाली किताबो देवी (68) और उनके पति रणधीर सिंह (72) को न्यायालय ने 24 नवंबर को बेटे की हत्या का दोषी करार देकर उम्रकैद की सजा सुनाई थी। उन्होंने 20 सितंबर 2020 को अपने बेटे की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी। जिला कारागार में किताबो देवी को महिला वार्ड में रखा गया था। वह शुक्रवार को महिला वार्ड के बाथरूम में गई थी और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। जेल अधिकारियों के अनुसार बाथरूम में कुछ गिरने की आवाज सुनकर अन्य महिला कैदियों ने आवाज लगाई, लेकिन कोई नहीं बोला। इस पर तुरंत वार्डर को सूचना दी गई। वार्डर ने बाथरूम का दरवाजा तोड़ा। वहां पर किताबो देवी ने करीब चार फीट ऊपर लगी पानी की टोंटी से फंदा लगा रखा था। उसने अपनी सलवार के नाड़े से फंदा लगा लिया था। वह पीठ के बल गिर गई, जिससे उनकी गर्दन की हड्डी टूट गई। उनको तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसको मृत घोषित कर दिया गया। शनिवार को चिकित्सकों के पैनल ने किताबो देवी के शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई गई। मृतका के पति रणधीर सिंह को अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति प्रदान की गई।
बुजुर्ग किताबो देवी को उम्रकैद की सजा हुई थी। अदालत ने उन्हें वीडियो कांफ्रेंसिंग से सजा सुनाई थी। उसके बाद से वह अवसाद में थी। बेटे की हत्या के बाद पुलिस ने उन्हें घर से ही गिरफ्तार किया था। एक बेटे की हत्या के मामले में दूसरे बेटे के बयान पर दर्ज हुए मुकदमे में वह दोषी करार दी गई थी। बुजुर्ग महिला किताबो देवी ने सलवार के नाड़े से फंदा लगाकर आत्महत्या की है। उनका मजिस्ट्रेट की देखरेख में चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमार्टम कराया गया। न्यायालय ने इस मामले में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश कर दिए हैं। – केके मान, जेल उपाधीक्षक, जिला कारागार सोनीपत

.

What do you think?

Sonipat News: ठेकेदारों से मिलीभगत कर करोड़ों का गड़बड़झाला करने में डीईटीसी समेत तीन अधिकारी निलंबित

Sonipat News: मीट शॉप चलाने वाले युवक पर जानलेवा हमला