Sonipat News: बहन के घर आई महिला की चेन झपटी Today Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत

Updated Sun, 11 Aug 2024 08:52 PM IST


Trending Videos



सोनीपत। जीवन विहार एक्सटेंशन में अपनी बहन के घर आई महिला की झपटमार सोने की चेन झपट ले गए। पीड़िता मंदिर में पूजा कर बहन के घर लौट रही थी। सेक्टर-27 थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Trending Videos

जीवन विहार एक्सटेंशन के रहने वाले दीपक ने पुलिस को बताया कि उनकी मौसी राजेश कुमारी दिल्ली के समसपुर से उनके घर आई थी। वह रविवार सुबह उनके घर से मंदिर गई थी। जब वह वापस लौट रही थी तो गली के कोने पर बाइक सवार दो युवक उनके पास आए। युवकों ने उनकी मौसी के गले से सोने की चेन झपट ली। वारदात को अंजाम देकर वह भाग गए। युवकों ने सिर और चेहरे पर कपड़ा लपेट रखा था। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। इसके बाद पुलिस को बताया गया। सेक्टर-27 थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

[ad_2]
Sonipat News: बहन के घर आई महिला की चेन झपटी