सोनीपत। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण पर्यावरण संरक्षण के लिए 26 से 31 दिसंबर तक ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को सुव्यवस्थित करने व संरक्षित करने के लिए है।
मुख्य दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव प्रचेता सिंह ने बताया कि 26 दिसंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घसौली में अधिवक्ता विशाल व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तिहाड़ बागडू में अधिवक्ता रीटा धनखड़ के नेतृत्व में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
29 दिसंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जसराना में अधिवक्ता रामवीर बैरागी व वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फरमाना में अधिवक्ता कुसुमलता के नेतृत्व में शिविर का आयोजन जाएगा। 30 दिसंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आंवली में अधिवक्ता सोनिया के नेतृत्व में व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गन्नौर में अधिवक्ता सुमित त्यागी के नेतृत्व में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
31 दिसंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिसाना में अधिवक्ता मोहित कौशिक व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दीपालपुर में अधिवक्ता नवनीत के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा।
Sonipat News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कानूनी जागरूकता शिविर कल से



