in

Sonipat News: पद्म पुरस्कारों के लिए 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन Latest Sonipat News

Sonipat News: पद्म पुरस्कारों के लिए 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन Latest Sonipat News

सोनीपत। गणतंत्र दिवस-2026 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण, पद्म भूषण व पद्मश्री पुरस्कारों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से इन पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। नामांकन की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है।

#
Trending Videos

उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि नामांकन केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in पर किया जा सकता है। नामांकन करने वाले को 800 शब्दों तक का एक व्याख्यात्मक प्रशस्ति पत्र भी प्रस्तुत करना होगा। इसमें अनुशंसित व्यक्ति की उपलब्धियां व समाज में उनके योगदान का स्पष्ट उल्लेख रहेगा। समाज के उन नि:स्वार्थ कर्मयोगियों की पहचान के लिए सामूहिक प्रयास किए जाने चाहिए, जो बिना प्रसिद्धि की चाहत के समाज की सेवा कर रहे हैं। विशेष रूप से महिलाओं, दिव्यांगजन, अनुसूचित जाति/जनजाति, कमजोर वर्ग, ग्रामीण क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को आगे लाना चाहिए, ताकि उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिल सके।

उपायुक्त ने बताया कि पद्म पुरस्कार कला, साहित्य, शिक्षा, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान एवं तकनीक, खेल, जनसेवा, व्यापार, उद्योग जैसे विविध क्षेत्रों में असाधारण सेवाओं व उपलब्धियों को मान्यता देने के लिए प्रदान किए जाते हैं। डॉक्टर व वैज्ञानिकों को छोड़कर सार्वजनिक उपक्रमों में काम करने वाले सरकारी कर्मचारी पद्म पुरस्कार के लिए पात्र नहीं हैं।

इस बारे में अधिक जानकारी नागरिक पद्म पुरस्कारों की आधिकारिक वेबसाइट https://www.padmaawards.gov.in पर जानकारी मुहैया करवाई गई है।

Sonipat News: पद्म पुरस्कारों के लिए 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

मस्क ने ट्रम्प से जुड़ी पोस्ट के लिए माफी मांगी:  बोले- कुछ ज्यादा ही कह दिया था; ट्रम्प ने रिश्ते खत्म होने का ऐलान किया था Today World News

मस्क ने ट्रम्प से जुड़ी पोस्ट के लिए माफी मांगी: बोले- कुछ ज्यादा ही कह दिया था; ट्रम्प ने रिश्ते खत्म होने का ऐलान किया था Today World News

Sonipat News: कोरोना की जांच के लिए नाममात्र ले रहे सैंपल Latest Sonipat News

Sonipat News: कोरोना की जांच के लिए नाममात्र ले रहे सैंपल Latest Sonipat News