in

Sonipat News: पड़ोसी को फंसाने के लिए खुद को मारी गोली, गिरफ्तार Latest Sonipat News

Sonipat News: पड़ोसी को फंसाने के लिए खुद को मारी गोली, गिरफ्तार Latest Sonipat News

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत

Updated Fri, 15 Aug 2025 02:08 AM IST


फोटो :31: सोनीपत में सिविल लाइन थाना पुलिस की गिरफ्त में झूठी शिकायत देने का आरोपी। स्रोत : पुल



सोनीपत। पड़ोसी को फंसाने के लिए इंद्रा कॉलोनी में युवक ने खुद को गोली मारने के बाद पुलिस को सूचना दे दी। युवक ने किसी पर अंधेरे में गोली मारने का आरोप लगाया था। पुलिस जांच में मामले से पर्दा उठा तो वह खुद ही अपने जाल मेंं फंस गया। आरोपी सौरभ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

loader

Trending Videos

सिविल लाइन थाना में सौरभ ने 10 अगस्त को बताया था कि रात को किसी ने उसे गोली मार दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। उसने बताया था कि वह राजमा-चावल की रेहड़ी लगाता है। 9 अगस्त की रात करीब 11 बजे वह शराब की दुकान से लौटने के बाद बाइक से उतरकर घर के अंदर जाने लगे तो पड़ोस के घर से एक व्यक्ति आया और उन पर गोली चला दी। गोली उनकी बाजू में लगी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। थाना सिविल लाइन के प्रभारी निरीक्षक सवित कुमार ने बताया कि जांच में मामला संदेहास्पद लगा। सौरभ से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने कहा कि पड़ोसी मनोहर लाल और उसके परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने के लिए उसने खुद को गोली मारी थी। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया है।

Sonipat News: पड़ोसी को फंसाने के लिए खुद को मारी गोली, गिरफ्तार

Ambala News: राजकीय आईटीआई व पॉलिटेक्निक में किए गए दाखिले Latest Haryana News

Ambala News: राजकीय आईटीआई व पॉलिटेक्निक में किए गए दाखिले Latest Haryana News

Sonipat News: प्रशासन और एसओएस चिल्ड्रन विलेज इंडिया मिलकर बच्चों का संवारेंगे भविष्य Latest Sonipat News

Sonipat News: प्रशासन और एसओएस चिल्ड्रन विलेज इंडिया मिलकर बच्चों का संवारेंगे भविष्य Latest Sonipat News