Sonipat News: ट्रक से 3,204 बोतल शराब बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार Latest Sonipat News

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत

Updated Wed, 18 Feb 2026 12:30 AM IST




गन्नौर। क्राइम यूनिट वेस्ट टीम ने पिपली खेड़ा अड्डा के पास स्थित ताऊ का हिमाचल ढाबा के पीछे खड़े ट्रक से 3,204 बोतल शराब बरामद की है। शराब को बिहार लेकर जा रहे थे। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना निवासी मौसिन को गिरफ्तार किया है। बड़ी थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

Trending Videos

पुलिस के अनुसार 16 फरवरी को उप निरीक्षक आजाद अपनी टीम के साथ पिपली खेड़ा अड्डा जीटी रोड के पास मौजूद थे। इस दौरान उनको सूचना मिली कि ताऊ का हिमाचल ढाबा के पीछे खड़े ट्रक में अवैध शराब रखी है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक की तलाशी ली तो चालक के केबिन की छत में जगह बनाकर रखी 3204 बोतल शराब मिली। मामले में बड़ी थाना में आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।

Sonipat News: ट्रक से 3,204 बोतल शराब बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार