Sonipat News: जोश के साथ निकाली तिरंगा यात्रा Latest Haryana News

[ad_1]


सोनीपत के गोहाना में निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल एसडीएम विवेक आर्य, नप अध्यक्ष रजनी विरमा

गोहाना। प्रशासन की तरफ से सोमवार को उत्साह व जोश के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में अधिकारियों, प्रमुख लोगों, स्वयंसेवकों, कैडेट्स और आमजन ने भाग लिया।

Trending Videos

एसडीएम विवेक आर्य ने बलिदानी मदनलाल ढींगरा स्टेडियम से तिरंगा यात्रा को शुरू किया। उन्होंने कहा कि आजादी का जश्न मनाने को हर घर पर तिरंगा फहराएं। यह यात्रा शहीद मदनलाल ढींगरा स्टेडियम से शुरू होकर चौ. देवीलाल चौक, शहीद भगत सिंह चौक, चौ. छोटूराम चौक से होते हुए समता चौक पर संपन्न हुई।

यात्रा में पुलिस उपायुक्त रविंद्र तोमर, जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया, नगर परिषद की अध्यक्ष रजनी विरमानी, बार एसोसिएशन गोहाना के अध्यक्ष वीरेंद्र आर्य, इंद्रजीत विरमानी, परमवीर सैनी, गुलशन विरमानी, बलराम कौशिक, नरेंद्र, महावीर गुप्ता, सुनील, डाॅ. ओमप्रकाश मौजूद रहे। संवाद

[ad_2]
Sonipat News: जोश के साथ निकाली तिरंगा यात्रा