[ad_1]
सोनीपत के गांव गढ़ी ब्राह्मणान स्थित अनूप खेल विलेज की खोखर कबड्डी अकादमी में प्रतियोगिता के द
सोनीपत। जिलास्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शनिवार को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में फुटबॉल, हैंडबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल के मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें से शनिवार को फुटबॉल, हैंडबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी के मुकाबले खेले गए और रविवार को खो-खो व वॉलीबॉल के मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता में 14 से 23 आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
खेल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि जिलास्तरीय खेलों में करीब 850 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। आठ खंड में सभी छह खेलों में 96 विजेता टीमें शामिल थी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। सीएम कप प्रतियोगिता खंड, जिला व राज्य तीन स्तरों पर होने वाली हैं। राज्य स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने वाली टीम को दो लाख रुपये, द्वितीय स्थान पर डेढ़ लाख व तृतीय स्थान पर एक लाख रुपये से पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता में रविवार को खो-खो के मुकाबले गांव सरगथल में व वाॅलीबॉल के मुकाबले खरखौदा स्थित प्रताप सिंह मेमोरियल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हाेंगे।
यह रहा परिणाम :
हैंडबॉल – गोहाना रोड स्थित सुभाष स्टेडियम में आयोजित पुरुष वर्ग के मुकाबले में सोनीपत खंड की टीम प्रथम स्थान व महिला वर्ग में मुंडलाना खंड की टीम ने प्रथम स्थान जीता है।
कबड्डी – शहर के नजदीक गांव गढ़ी ब्राह्मणान स्थित अनूप खेल विलेज के खोखर कबड्डी अकादमी में आयोजित पुरुष वर्ग के
मुकाबले में गन्नौर खंड की टीम ने पहला स्थान व महिला वर्ग में कथूरा खंड की टीम ने प्रथम स्थान जीता है।
[ad_2]
Sonipat News: जिलास्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने लगाया जीत का जोर



