[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 19 Aug 2024 04:12 AM IST
गोहाना। बरोदा रोड स्थित बस अड्डे पर स्थित कार्यशाला में रविवार को यार्ड मास्टर के कार्यालय की छत का प्लास्टर गिर गया। प्लास्टर गिरने से कार्यालय में बैठे यार्ड मास्टर व चालक घायल हो गए। रोडवेज कर्मियों ने घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया है। गनीमत रही कि कार्यालय में अधिक कर्मचारी नहीं थे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
रविवार दोपहर 12 बजे अचानक यार्ड मास्टर का कार्यालय की छत का प्लास्टर गिर गया। इस दौरान कार्यालय में यार्ड मास्टर रघबीर और चालक राजेश बैठे हुए थे। कार्यालय का प्लास्टर दोनों के ऊपर गिर गया। यार्ड मास्टर के कार्यालय का प्लास्टर गिरने की सूचना मिलने पर डीआई कार्यालय व बस अड्डा पर कार्यरत अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। कर्मचारियों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचाया। प्लास्टर गिरने से दोनों के सिर, हाथ और पैर पर चोट लगी। दोनों को नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया।
[ad_2]
Sonipat News: छत का प्लास्टर गिरने से रोडवेज के यार्ड मास्टर व चालक घायल