[ad_1]
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 16 Aug 2024 09:33 PM IST
फोटो 51- सोनीपत में ट्रैक्टर मार्च के दौरान किसानों की 12 सूत्रीय मांगों को लेकर रोष जताते किसा
सोनीपत। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) व किसान मजदूर मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान नौजवान यूनियन ने किसानों की 12 सूत्रीय मांगाें पर जिला व ब्लॉक स्तर पर ट्रैक्टर मार्च निकाला। जिलास्तर पर ट्रैक्टर मार्च गांव बड़वासनी में नहरों से पास से शुरू किया गया। मार्च छाेटूराम चौक, सुभाष चौक होते हुए नई अनाज मंडी में संपन्न किया गया। 13 फरवरी से चले आ रहे आंदोलन के मुद्दों को भी उठाया। किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि किसान आंदोलन के 200 दिन पूरे होने पर 31 अगस्त को शंभू व खनौरी बॉर्डर, 1 सितंबर को यूपी के संभल में महापंचायत की जाएगी। संवाद
[ad_2]
Sonipat News: किसानों ने 12 सूत्रीय मांगों पर निकाला ट्रैक्टर मार्च



