Sonipat News: किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार Latest Sonipat News

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत

Updated Wed, 10 Dec 2025 01:57 AM IST




सोनीपत। सिविल लाइन थाना पुलिस ने किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव सिसाना फिलहाल झज्जर जिले के बहादुरगढ़ निवासी राजेश है। एक व्यक्ति ने 10 नवंबर को शिकायत दी थी कि उनकी नाबालिग बेटी 9 नवंबर को दोपहर बाद बिना किसी को बताए घर से चली गई है। हमें शक है कि उनकी नाबालिग बेटी को कोई युवक बहका ले गया है। इस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। इस मामले में नाबालिग लड़के को अभिरक्षा में व दो महिला आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस ने आरोपी राजेश को गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Trending Videos

Sonipat News: किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार