[ad_1]
फोटो 07- सोनीपत के मुरथल स्थित ताऊ देवीलाल राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित कविता प्रतियोगित
सोनीपत। मुरथल स्थित ताऊ देवीलाल राजकीय महिला महाविद्यालय में अंग्रेजी विभाग की साहित्यिक परिषद के सहयोग से कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालय की विभिन्न छात्राओं ने प्रतिभागिता की। प्रतियोगिता में स्नातकोत्तर की द्वितीय वर्ष की छात्रा हिमांशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
संयोजक प्रो. ज्योति राज ने बताया कि कविता पाठ छात्राओं के साहित्य प्रेम को पोषित करता है। यह साहित्य की एक खूबसूरत विधा है। काव्य पाठ के माध्यम से विद्यार्थी प्रेम, व्यथा व वीरता के साथ भाषा के प्रवाह, सटीक उच्चारण भी सीखते हैं। कविता आयोजन में महाविद्यालय की विभिन्न कक्षाओं से प्रेरणा, प्रिया, भावना, कोमल आंतिल, मीनाक्षी, हिमांशी, शानू, मोहिनी, सुजाता व प्रिया ने भाग लिया। जिसमें निर्णायक की भूमिका सहायक प्रोफेसर डॉ. अनुकृति व नितिन आंतिल ने निभाई। प्रतियोगिता में मीनाक्षी व प्रिया ने संयुक्त रूप से द्वितीय व कोमल ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। इस दौरान कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. सीमा ठाकरान, कोमल वर्मा व डॉ. रश्मि देवी मौजूद रही।
[ad_2]
Sonipat News: कविता प्रतियोगिता में हिमांशी प्रथम