Sonipat News: ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी में छात्राओं के बीच मारपीट का वीडियो वायरल Latest Sonipat News

सोनीपत। ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी में कुछ छात्राओं के बीच मारपीट हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। करीब 23 सेकेंड के इस वीडियो में छात्राएं एक-दूसरे के बाल पकड़कर खींचती और लात-घूंसे मारती हुई दिखाई दे रही हैं। अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Trending Videos

वीडियों में मौके पर कुछ छात्राएं इसका वीडियो बनाती हुई दिखाई दे रही हैं। विवाद बढ़ने पर वहां पहुंचे सिक्योरिटी गार्ड्स बीच-बचाव करते भी दिख रहे हैं। इस वीडियो को लेकर यूनिवर्सिटी की पीआरओ अंजू मोहन ने कहा कि सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है उसी से उनको भी जानकारी मिली है।

उन्होंने कहा कि संस्थान में करीब 11 हजार छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। इतने बड़े परिसर में कभी-कभी आपसी झगड़ों की घटनाएं हो जाती हैं। मामले को आपस में ही सुलझा लिया गया है। फिलहाल पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है।

Sonipat News: ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी में छात्राओं के बीच मारपीट का वीडियो वायरल