in

Sonipat News: आचार संहिता लागू होते ही राजनीतिक पार्टियों के पोस्टर व होर्डिंग्स हटाए Latest Haryana News

Sonipat News: आचार संहिता लागू होते ही राजनीतिक पार्टियों के पोस्टर व होर्डिंग्स हटाए Latest Haryana News

[ad_1]


. सोनीपत के गीता भवन चौक पर राजनीतिक पार्टी का होर्डिंग्स उतारते निगम कर्मी। संवाद

सोनीपत/खरखौदा/गोहाना। विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ आचार संहिता लगते निकाय प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। नगर निगम, नगर परिषद व नगर पालिका की विभिन्न टीमों ने शहरों में सरकार की उपलब्धियों, नेताओं व राजनीतिक दलों की तरफ से लगाए गए होर्डिंग्स उतारने शुरू कर दिए हैं।

Trending Videos

#

नगर निगम टीम ने गीता भवन चौक, मामा भांजा चौक, दिल्ली मार्ग समेत अन्य मार्गों पर अभियान चलाया। अधिकारियों ने बताया कि निगम की ओर से हर रोज अभियान चलाया जाएगा। अवैध रूप से होर्डिंग्स लगाने वालों के खिलाफ निगम एक्ट के तहत कार्रवाई भी की जाएगी। खरखौदा शहर में विभिन्न मार्गों पर लगे होर्डिंग्स हटाए गए। जहां पर राजनीतिक नेताओं ने दीवारों को पुतवाया हुआ था, उन पर भी पेंट कर इन्हें टीम ढकती हुई नजर आई। अभी शहर में कई जगह यह पोस्टर लगे हुए हैं। यही स्थिति ग्रामीणांचल की भी है।

नगर परिषद (नप) की तरफ से गोहाना शहर में कई जगह से फ्लैक्स और पोस्टर हटाए गए। शनिवार को कर्मचारियों ने सिविल रोड, महम रोड, सोनीपत रोड, बरोदा रोड, जींद रोड पर पोस्टरों को हटाया। नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी निशा शर्मा ने कहा कि शहर में सभी जगह से दो दिन में पोस्टर व फ्लैक्स हटा दिए जाएंगे।

राजनीतिक व्यक्तियों के फोटो, बैनर तुरंत प्रभाव से हटवाएं अधिकारी

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपने कार्यालय व विभाग की वेबसाइट से राजनीतिक व्यक्तियों के फोटो तथा सरकार की विभिन्न नीतियों के पोस्टर बैनर व होर्डिंग तुरंत प्रभाव से हटाकर जिला निर्वाचन कार्यालय में इसकी रिपोर्ट देना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि निजी व सार्वजनिक स्थलों से विभिन्न प्रकार की प्रचार सामग्री व राजनीतिक गतिविधियों से संबंधित इश्तिहार हटा दिए जाएं। कोई भी राजनीतिक पार्टी या व्यक्ति चुनाव से संबंधित प्रचार सामग्री किसी सरकारी भवन या निजी भवन की दीवारों पर बिना अनुमति नहीं लगा सकेगा।

#

[ad_2]
Sonipat News: आचार संहिता लागू होते ही राजनीतिक पार्टियों के पोस्टर व होर्डिंग्स हटाए

Haryana Chunav 2024: किसान आंदोलन, जाट पॉलिटिक्स और कांग्रेस की ओर झुकाव, BJP के सामने क्या चुनौतियां? Latest Haryana News

Haryana Chunav 2024: किसान आंदोलन, जाट पॉलिटिक्स और कांग्रेस की ओर झुकाव, BJP के सामने क्या चुनौतियां? Latest Haryana News

Mahendragarh-Narnaul News: डकैती के आरोपियों से 36305 रुपये बरामद, न्यायालय में किया पेश  Latest Haryana News

Mahendragarh-Narnaul News: डकैती के आरोपियों से 36305 रुपये बरामद, न्यायालय में किया पेश Latest Haryana News