[ad_1]
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 17 Aug 2024 10:12 PM IST
सोनीपत के गन्नौर में राष्ट्रीय राजमार्ग से बैनर हटाते कर्मचारी। संवाद
गन्नौर। विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लग चुकी है। शनिवार को एनएचएआई ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगे होर्डिंग, बैनर व पोस्टर को उतारवाने का काम शुरू कर दिया है। एनएचएआई के आदेश पर कर्मचारी होर्डिंग व पोस्टर हटवाते नजर आए। नगरपालिका ने भी विभिन्न स्थानों पर लगे होर्डिंग, पोस्टर व बैनर को उतरवाने शुरू कर दिए हैं। एसडीएम डाॅ. निर्मल नागर ने कहा कि आचार संहिता का उल्लंघन दंडनीय अपराध है। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने लोगों व जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वह केवल निर्धारित स्थानों पर ही होर्डिंग लगाएं। अवैध रूप से होर्डिंग व पोस्टर लगाते पाए जाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
[ad_2]
Sonipat News: आचार संहिता लगते ही जीटी रोड पर लगे बैनर व पोस्टरों को हटाने का काम शुरू



