Sonipat News: अलग-अलग स्थानों से कैंटर ईको और दो स्कूटी चोरी Latest Haryana News

[ad_1]

सोनीपत। अलग-अलग स्थानों से चोर कैंटर, ईको व दो स्कूटी चोरी कर ले गए। पीडि़तों के बयान पर पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर लिए हैं।

Trending Videos

दिल्ली के प्रताप नगर निवासी विनय ने पुलिस को बताया कि चालक ने कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी से सामान लोड कर कैंटर को जांटी रोड पर खड़ा किया था।

सुबह देखा तो गाड़ी चोरी मिली। वहीं, गांव हरसाना कलां निवासी सोनिया ने सदर थाना पुलिस को बताया कि वह राजकीय स्कूल में शिक्षिका हैं। वह सुबह स्कूल आई थी। अपनी स्कूटी को स्कूल के बाहर खड़ा कर दिया था। छुट्टी के बाद वह स्कूटी लेने गई तो स्कूटी चोरी मिली। पंचशील कॉलोनी निवासी दिव्यांग विक्रम ने बताया कि वह स्कूटी पर जमालपुरा के पास स्थित ढाबे पर खाना खाने के लिए आए थे।

स्कूटी को सड़क किनारे खड़ा कर दिया, जो चोरी हो गई। वेस्ट रामनगर निवासी प्रवीन ने पुलिस को बताया कि वह ईको लेकर आनंद कॉलोनी में अपने मामा के घर अए थे। गाड़ी गली में खड़ी की थी। सुबह उठे तो गाड़ी नहीं मिली। संवादम

[ad_2]
Sonipat News: अलग-अलग स्थानों से कैंटर ईको और दो स्कूटी चोरी