{“_id”:”692a0fb6d3afc259bc06a198″,”slug”:”retired-inspector-honored-sonipat-news-c-197-1-snp1001-145980-2025-11-29″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Sonipat News: सेवानिवृत्त निरीक्षक को किया सम्मानित”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
सोनीपत। निरीक्षक दिलबाग के सेवानिवृत्त होने पर शुक्रवार को पुलिस लाइन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पुलिस आयुक्त ममता सिंह ने उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान उपायुक्त पश्चिम जोन सोनीपत कुशल पाल, सहायक पुलिस आयुक्त अजीत सिंह एवं कल्याण शाखा सोनीपत में तैनात निरीक्षक जसमेर, लाइन अफसर, पुलिस प्रवक्ता व अन्य पुलिस कर्मचारी भी मौजूद रहे। निरीक्षक जसमेर ने बतलाया कि निरीक्षक दिलबाग पुलिस विभाग को अपनी लंबी सेवाएं देकर सेवानिवृत हुए हैं। समारोह के दौरान अपनी सेवा के अनुभव बताते हुए दिलबाग भावुक हो गए। पुलिस आयुक्त सोनीपत ममता सिंह ने उन्हें सम्मान चिन्ह व उपहार देकर सम्मानित भी किया।
Trending Videos
Sonipat News: सेवानिवृत्त निरीक्षक को किया सम्मानित