Skip to content
No results
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Contact us
  • FAQs – HaryanaCircle.com
  • GDPR Privacy policy
  • Haryana Circle Search
  • Privacy Policy
  • Top 10
haryanacircle.com logo
  • Top News
  • Ambala
  • Bhiwani
  • Chandigarh
  • Rohtak
  • Hisar
  • Karnal
  • Sonipat
  • Gurugram
  • Sirsa
  • Kurukshetra
  • Jind
    • Charkhi Dadri
    • Mahendergarh
    • Rewari
    • Fatehabad
haryanacircle.com logo

Smartphone यूजर्स सावधान! इन Apps को भूलकर भी न करें डाउनलोड, नहीं तो खाली हो सकता है बैंक अकाउ Today Tech News

  • Haryana CircleHaryana Circle
  • January 22, 2025
  • Tech

[ad_1]

Smartphone Apps: स्मार्टफोन यूजर्स को लेकर एक नई चेतावनी जारी की गई है, जिसमें कुछ खतरनाक ऐप्स को डाउनलोड न करने की सलाह दी गई है. ये ऐप्स आपका निजी डेटा चुराकर हैकर्स को भेज सकते हैं, जिससे भारी धोखाधड़ी हो सकती है. यह चेतावनी एंड्रॉइड और आईफोन दोनों उपयोगकर्ताओं पर लागू होती है. ऐसे ऐप्स अक्सर असली दिखते हैं, लेकिन डाउनलोड करने के बाद ये महत्वपूर्ण अनुमतियां मांगते हैं, जिससे वे आपकी निजी जानकारी तक पहुंच सकते हैं.

FBI ने दी चेतावनी

अमेरिका की सुरक्षा एजेंसी एफबीआई ने इस खतरे को लेकर अलर्ट जारी किया है. 18 जनवरी को एफबीआई ने बताया कि कई बैंक खातों को इन ऐप्स के जरिए निशाना बनाया गया है. भले ही गूगल और एप्पल ने ऐप पॉलिसी मजबूत करने के लिए कई अपडेट किए हैं, लेकिन एफबीआई ने उपयोगकर्ताओं को सतर्क रहने और इन ऐप्स से बचने की सलाह दी है. इन खतरों को “फैंटम हैकर” नाम दिया गया है.

ये स्कैमर्स इन खतरनाक ऐप्स के जरिए डिवाइस में घुसपैठ करते हैं. इसके बाद वे बैंक के प्रतिनिधि बनकर यह दावा करते हैं कि आपके खाते पर हमला हुआ है. घबराहट में उपयोगकर्ता अपने पैसे एक “सुरक्षित” जगह ट्रांसफर कर देते हैं, लेकिन यह स्कैमर्स का जाल होता है. इसके अलावा, ठग तकनीकी सहायता देने के बहाने भी लोगों से धोखाधड़ी करते हैं.

इन Apps को न करें डाउनलोड

  • Whatsapp या SMS के जरिए मिले लिंक से कोई ऐप डाउनलोड न करें.
  • Email से भेजे गए लिंक या एपीके फाइल्स से बचें.
  • थर्ड-पार्टी स्टोर्स से ऐप्स डाउनलोड न करें.
  • सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से रीडायरेक्ट किए गए लिंक पर क्लिक न करें.

सुरक्षित रहने के उपाय

  • किसी भी ऐप को डाउनलोड करने से पहले उसकी प्रामाणिकता की जांच करें.
  • ऐप डेवलपर की जानकारी, रेटिंग और रिव्यू पढ़ें.
  • बैंकिंग या वित्तीय ऐप्स केवल अपने बैंक की आधिकारिक वेबसाइट से क्यूआर कोड स्कैन करके ही डाउनलोड करें.
  • गूगल और एप्पल ऐप स्टोर पर मौजूद फर्जी ऐप्स से सतर्क रहें, क्योंकि स्कैमर्स नकली ऐप्स अपलोड कर देते हैं.

ध्यान रखें, अनजाने में डाउनलोड किए गए ये ऐप्स आपकी व्यक्तिगत जानकारी को हैकर्स के साथ साझा कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

Samsung Galaxy S25 Series: आज खत्म होगा S25 अल्ट्रा का इंतजार, लॉन्च से पहले जानें इस फ्लैगशिप फोन की 10 बड़ी बातें

[ad_2]
Smartphone यूजर्स सावधान! इन Apps को भूलकर भी न करें डाउनलोड, नहीं तो खाली हो सकता है बैंक अकाउ

Previous Post सप्लीमेंट लेने से पहले जान लीजिए इसके साइड इफेक्ट्स, जानें कब लेना होता है सही? Health Updates
Next Post Afghans fleeing Taliban appeal to Trump to exempt them from order suspending refugee relocation Today World News

Related Posts

इस हफ्ते रेडमी-ओप्पो सहित 6 मोबाइल लॉन्च होंगे:  50 मेगापिक्सल डुअल कैमरा के साथ AI फीचर्स और 6.7 इंच स्क्रीन मिलेगी Today Tech News

इस हफ्ते रेडमी-ओप्पो सहित 6 मोबाइल लॉन्च होंगे: 50 मेगापिक्सल डुअल कैमरा के साथ AI फीचर्स और 6.7 इंच स्क्रीन मिलेगी Today Tech News

  • April 13, 2026
ड्राइविंग के दौरान WhatsApp मैसेज का टेंशन खत्म! गाड़ी चलाते हुए भी कर सकेंगे चैट, आया नया फीचर Today Tech News

ड्राइविंग के दौरान WhatsApp मैसेज का टेंशन खत्म! गाड़ी चलाते हुए भी कर सकेंगे चैट, आया नया फीचर Today Tech News

  • April 13, 2026
अब बिना इंटरनेट के भी चलेगा AI! कमाल का है Google का ये नया ऐप, जानिए सेटअप करने का तरीका Today Tech News

अब बिना इंटरनेट के भी चलेगा AI! कमाल का है Google का ये नया ऐप, जानिए सेटअप करने का तरीका Today Tech News

  • April 12, 2026

Know More

  • Top 10
  • Circle Search
  • Privacy Policy
  • Advertise with Us

Categories

  • Politics
  • World
  • Business
  • Health

Find More

  • FAQ
  • GDPR
  • About Us
  • Contact us

Copyright © 2026 - Haryanacircle.com